नामांकन – 2020

Levana Students

हम नए शैक्षिक सत्र 2020-21 में आप सभी का स्वागत करते हुए प्रसन्न हैं | हमारे द्वार उन विद्यार्थियों के लिए सदा खुले हुए है जो नई ऊँचाई को छूकर महान बनना चाहते हैं | हमारे विद्यालय की ऊँचाईयाँ एवं विशेषताएँ अन्य विद्यालयों से अलग है | हम अपने विद्यालय में विदेशी गेस्ट टीचर को आमंत्रित कर, अपने विद्यार्थियों को अँग्रेजी भाषा में और मजबूती प्रदान करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।
हमारा लक्ष्य अति विशिष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है जिसके कारण विद्यालय चम्पारण और सम्पूर्ण बिहार में सबसे अलग है। | हमारा उद्देश्य ऐसी शिक्षा उपलब्ध कराना है जो शिक्षा के साथ - साथ बच्चे की अन्य योग्यताओं को सम्मिलित करके उसके विकास को ऊँचाई तक पहुँचाए | हमारा उद्देश्य बच्चे की क्षमता का पूर्ण विकास करना है केवल उच्च शैक्षिक उपलब्धि के ही द्वारा नहीं बल्कि खेल-कूद और कलात्मक उपलब्धियों के साथ |
हम सभी एक ऐसे स्थान पर रहते है जहाँ मात्र एक ही सुअवसर किसी के भी जीवन को बदल सकता है | वह सुअवसर है लेवाना जो आपके बच्चों का भविष्य बदलेगा, उन्हें जीवन- यापन का विशेष दर्शन देते हुए वर्तमान जीवन में आने वाली बाधाओं का सामना करने की शक्ति देगा |

लेवाना का ही चयन क्यों?

  • इंग्लैण्ड से आए हुए शिक्षकों का अनवरत उपस्थिति |
  • अनुभवी एवं योग्य पुरुष एवं महिला शिक्षक – शिक्षिकाएँ |
  • कला , शिक्षा, नृत्य, गीत – संगीत, योग, कराटे एवं चित्रकला शिक्षा |
  • सर्वकालीन प्रशिक्षकों के साथ खेल- कूद की सुविधाएँ |
  • स्मार्ट क्लास की सुविधाएँ |
  • अच्छे संयंत्रों से सुसज्जित कंप्यूटर एवं विज्ञान प्रयोगशालाएँ |
  • लड़कों एवं लड़कियों के लिए अलग छात्रावास की सुविधाएँ |
  • अनवरत (लगातार) अलग – अलग हाउसों में प्रतियोगिताओं का आयोजन |
  • छात्रावास में गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था |
  • स्वच्छ एवं हवादार कक्षाएँ (वर्ग)।
  • अनवरत बिजली के लिए जेनरेटर की सुविधा |
  • 20 किलोमीटर की परिधि में छात्र- छात्राओं को लाने और ले जाने के लिए बसों की सुविधाएँ |
  • स्वच्छ एवं आकर्षक स्नानघर |
  • विद्यालय परिसर में स्वच्छ पेयजल की सुविधा |

छात्रावास- भवन एवं विशेष वर्ग

लेवाना छात्रावास भवन को बच्चों के लिए अपने घर की अनुभूति कराने वाला बनाया गया है | इस छात्रावास का परिसर स्वच्छ है एवं सबसे बड़ी बात है कि हमारे छात्रावास कर्मचारीगण बच्चों के पोषण का विशेष ध्यान रखते है जिससे घर से दूर रहने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व है | हमारी महिला वार्डन सदा बच्चों के मदद के लिए तैयार रहती हैं |
हमारा उद्देश्य होता है कि बच्चों को सदा कार्योंमुख (संलग्न) रखा जाए | इसके लिए छात्रावासीय शिक्षकों की निगरानी में संध्या में खेल-कूद का आयोजन होता है | इसके साथ संध्याकालीन वर्गों में अंग्रेजी शिक्षण एवं गृहकार्यो को पुरा करवाने पर जोर दिया है | अवकाश के समय उन्हें खेल परिसर में खेलने और सप्ताह में एक संध्या उन्हें एक चलचित्र (मूवी) देखने का समय दिया जाता है |
हमारे छात्रावास को और समझने के लिए इससे जुड़े चित्रों को देखे। तस्वीरें

विशेष लाभ

वर्तमान सत्र में नामांकन चाहने वालो के लिए 15% छूट की व्यवस्था है | यह सुविधा ऑनलाइन है | इस सुविधा को पाने के लिए हमारे वैबसाइट के नामांकन रजिस्टर / तालिका पर LEVANA 15 का उल्लेख करें।

शुल्क एवं सुविधाएँ

कृपया हमारे वैबसाइट में Admission कॉलम को देखे |